{"_id":"687b40514e458ca7e70e1cbe","slug":"body-of-man-missing-for-two-days-found-in-dry-well-in-phagwara-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Phagwara: सूखे कुएं से मिला दो दिन से लापता युवक का शव, कत्ल के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Phagwara: सूखे कुएं से मिला दो दिन से लापता युवक का शव, कत्ल के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:26 PM IST
सार
मृतक सुखविंदर की मां यमुना देवी ने बताया कि उसका बेटा गांव के ही लड़के के साथ ट्रांसफार्मर पर काम करने जाता था। उन्होंने बताया कि दो दिन से उसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। आज गांव के ही एक सूखे हुए कुएं में से सुखविंदर का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
फगवाड़ा के गांव जगतपुर जटां में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल करके शव को एक खाली कुएं में फेंक दिया गया। मृतक युवक की पहचान सुखविंदर निवासी गांव जगतपुर जटां फगवाड़ा के रूप में हुई है।
मृतक सुखविंदर की मां यमुना देवी ने बताया कि उसका बेटा गांव के ही लड़के के साथ ट्रांसफार्मर पर काम करने जाता था। उन्होंने बताया कि दो दिन से उसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। आज गांव के ही एक सूखे हुए कुएं में से सुखविंदर का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उनके लड़के का तेजधार हथियारों से हमला करके कत्ल किया और शव कुएं में फेंक दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सतनामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुखविंदर निवासी जगतपुर जटां के रूप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण के अनुसार गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान कपिल देव पुत्र दयाल चंद निवासी जगतपुर जट्टां तथा गोकर्ण उर्फ गैरी पुत्र कपिल देव निवासी जगतपुर जट्टां थाना सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।
Trending Videos