सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Police Arrest Two Illegal Orchestra Operators, 10 Minor Girls Recovered

Bihar News: अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 नाबालिग लड़कियां बरामद; दो संचालक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Nov 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Siwan News: सीवान में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ छापामारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया और दो संचालकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एएसआई हत्या मामले से भी संभावित रूप से जुड़ी मानी जा रही है।
 

Siwan News: Police Arrest Two Illegal Orchestra Operators, 10 Minor Girls Recovered
पुलिस कार्रवाई से अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तरीके से संचालित हो रहे आर्केस्ट्रा पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की छापामारी में कुल 10 नाबालिग लड़कियां बरामद हुई हैं। जानकारी के अनुसार, इन लड़कियों की जन्मतिथि आधार कार्ड में फर्जी तरीके से बढ़ाई गई थी। पुलिस ने मौके से दो संचालकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें वाजिदपुर गांव के निवासी दीपक सिंह और लकड़ी नबीगंज मदारपुर के रहने वाले मंटू साह शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय अवैध आर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं पुलिस फिलहाल मामले में अधिक जानकारी साझा करने से बच रही है।

Trending Videos

 
15 दिन पहले एएसआई की हत्या से जोड़ा जा रहा है मामला
लगभग पंद्रह दिन पहले सीवान के दरौंदा थाना में पदस्थापित एक एएसआई की हत्या महाराजगंज इलाके के एक खेत में कर दी गई थी। उस प्रकरण में आर्केस्ट्रा से जुड़ी एक लड़की से बातचीत का मुद्दा सामने आया था। चुनाव के कारण कार्रवाई कुछ समय के लिए धीमी हो गई थी, लेकिन चुनाव सम्पन्न होने के बाद पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में है और मामले का जल्द खुलासा करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी; हत्या या आत्महत्या?
 
एएसआई की हत्या अरहर के खेत में गला रेतकर की गई थी। तब से पुलिस लगातार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी। वर्तमान कार्रवाई को भी उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed