सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jewellery shop attacked in Mandla, looted amid gunfire and captured on CCTV

Mandla News: मंडला में ज्वैलरी शॉप पर हमला, फायरिंग के बीच लूट और CCTV में कैद हुई वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 04:12 PM IST
Jewellery shop attacked in Mandla, looted amid gunfire and captured on CCTV

मंडला शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार सवार चार बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाकर लूट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे दुकान संचालक घायल हो गया। पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग चौक कटरा की है। यहां आयुष सोनी अपनी आयुषी ज्वैलरी शॉप बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। दुकान का स्टाफ सामान समेट रहा था और दो बैग कार के अंदर रख दिए गए थे। इस दौरान ट्रे रखने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक एक कार से चार बदमाश उतरे और बिना कुछ बोले फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग होते ही कर्मचारी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागा, लेकिन बदमाश उसके पीछे-पीछे अंदर घुस गए। उन्होंने दुकान संचालक आयुष सोनी पर भी लगातार फायरिंग की। बताया जा रहा है कि चार गोलियां चलने के बाद भी आयुष ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उसे धक्का देकर भाग निकले और लाखों रुपये की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- महाकाल लोक के बाद अब ‘शनि लोक’ से निखरेगी अवंतिका नगरी, सीएम ने 140 करोड़ रुपये मंजूर किए

घटना के तुरंत बाद घायल आयुष सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की नाकाबंदी की और लुटेरों की तलाश में जांच शुरू की। अधिकारियों ने आसपास के CCTV फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। सामने आए वीडियो में बदमाशों की गाड़ी और लूट की पूरी वारदात साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई। बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे और वे पहले से ही प्लान बनाकर आए थे। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। मंडला में ऐसी घटनाओं ने व्यापारी वर्ग में चिंता बढ़ा दी है।

ज्वैलरी व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कई व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्ती दल बढ़ाने की अपील की है। वहीं, शहर के मुख्य बाजार में सीसीटीवी कवरेज भी मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात एक संगठित गैंग द्वारा की गई है। गाड़ी के नंबर की तलाश की जा रही है और आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आयुषी ज्वैलरी शॉप की यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान ही आगे की कार्रवाई की चाबी साबित होगी। फिलहाल शहर में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shajapur News: गुटबाजी को लेकर बोलीं संभाग प्रभारी- घर में थोड़े-बहुत बर्तन तो खड़कते ही हैं, मतभेद दूर करेंगे

21 Nov 2025

Video: झांसी पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

21 Nov 2025

Video: सरकारी विद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वीडियो किया वायरल

21 Nov 2025

कानपुर: घाटमपुर में आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले रिवाल्वर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

21 Nov 2025

झांसी पुलिस की पाठशाला...भविष्य बनाने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं विद्यार्थी

21 Nov 2025
विज्ञापन

इटावा में चचेरी बहन को कुल्हाड़ी से काटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

21 Nov 2025

सीतापुर में हाईवे पर खड़ी डीसीएम के चालक से बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूटा

21 Nov 2025
विज्ञापन

Nitish Kumar's Political Career Timeline: कैसा रहा नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर, जानिए सबकुछ

21 Nov 2025

Kota: मानवता की मिसाल! प्लेटफॉर्म पर बेहोश होकर गिरा यात्री, जीआरपी कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई जान

21 Nov 2025

अमृतसर में छेहर्टा हत्याकांड में मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

21 Nov 2025

Ujjain News: आज प्रतिपदा की तिथि पर भस्म आरती में ऐसे सजे बाबा महाकाल, आशीर्वाद लेने पहुंचे जुबिन नौटियाल

21 Nov 2025

Chirag Paswan: तेजस्वी यादव को मीडिया और पब्लिक के सवालों के जवाब देने चाहिए, बोले चिराग पासवान

21 Nov 2025

श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन मोगा पहुंचा

21 Nov 2025

फिरोजपुर में किन्नरों और भंडों की मनमानी को लेकर कालोनियों में लगाए बोर्ड

फिरोजपुर के अग्नि वीर सैनिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

अयोध्या: सुहागिन महिलाओं की कलश यात्रा के साथ राम मंदिर के पांच दिवसीय ध्वजारोहण समारोह शुरू

21 Nov 2025

Kotputli-Behror News: नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ चलाया गया अभियान

21 Nov 2025

गंगापुर में बनेगा नया उप निबंधक कार्यालय, VIDEO

21 Nov 2025

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, दीप यज्ञ से दिवाली जैसा हुआ माहौल

21 Nov 2025

दालमंडी में पहुंची पुलिस ने अतिक्रमण को हटवाया, VIDEO

21 Nov 2025

राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीबीएसई की वैदेही ने स्वर्ण पदक जीता, VIDEO

21 Nov 2025

भारी वाहनों पर नहीं लग रही रोक, पुल से निकल रहे टैंकर, डंपर और ट्रक

20 Nov 2025

Meerut: अपर नगर आयुक्त की सरकारी गाड़ी हुई बंद, धक्का लगाते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी

20 Nov 2025

रेलवे स्टेशन पर दो माह से पड़े स्लीपर यात्रियों को दे रहे दर्द

20 Nov 2025

Meerut: अपर नगर आयुक्त की सरकारी गाड़ी हुई बंद, धक्का लगाते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी

20 Nov 2025

Meerut: मुकदमे में गवाही न देने पर हत्या की धमकी मिलने का आरोप, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित

20 Nov 2025

शिक्षकों का कमाल...सरकारी स्कूल को बना दिया बेमिसाल, पुस्तकालय में मनपसंद कहानियां भी पढ़ते हैं बच्चे

20 Nov 2025

Baghpat: डीआईजी रेंज ने बागपत के थाना कोतवाली और थाना खेकड़ा का किया निरीक्षण, ग्राम प्रहरियों को बांटे कंबल

20 Nov 2025

Meerut: 13 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर जनपद न्यायाधीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

20 Nov 2025

सावधान! रिंद नदी की रेलिंग कहीं टूटी तो कहीं जर्जर है, बच कर निकल लें

20 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed