सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: On Pratipada, Baba Mahakal Adorned for Bhasma Aarti; Singer Jubin Nautiyal Offers Prayers

Ujjain News: आज प्रतिपदा की तिथि पर भस्म आरती में ऐसे सजे बाबा महाकाल, आशीर्वाद लेने पहुंचे जुबिन नौटियाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 08:55 AM IST
Ujjain News: On Pratipada, Baba Mahakal Adorned for Bhasma Aarti; Singer Jubin Nautiyal Offers Prayers
अगहन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे और मस्तक पर चन्द्रमा और बेल पत्र, गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर भस्म आरती में भक्तों को आलौकिक शृंगार में दर्शन दिए, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अगहन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आज शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्रजी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 

ये भी पढ़ें: Datia News: पीतांबरा पीठ में निर्माणाधीन द्वार गिरने की जांच चार सदस्यीय टीम करेगी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के धारण कराया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का चन्द्रमा और बेलपत्र से शृंगार किया गया। यह शृंगार इतना खास था कि इससे बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप नजर आने लगा। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप मे दर्शन देते हैं।

जुबिन नौटियाल ने गर्भगृह की चौखट से किया पूजन

बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल अलसुबह महाकाल मंदिर में होने वाले भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। जुबिन ने नंदी हाल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और भगवान शिव के मंत्र भोले बाबा तव शरणम का जाप भी किया। महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद जुबिन ने मीडिया से भी चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल पर नजर पढ़ते ही सब कुछ भूल जाता हूं। महाकाल का प्यार और स्नेह सभी पर है आज मुझे भी बाबा महाकाल की भस्म आरती करने का मौका मिला।

यू ट्यूबर मृदुल तिवारी पहुंचे उज्जैन

यू ट्यूबर मृदुल तिवारी आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। मृदुल तिवारी ने बताया कि उज्जैन उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि उनका हेड ऑफिस है, जहां से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। इसी ऊर्जा के सहारे उन्होंने अपने जीवन में अनेक सफलताएं हासिल की हैं।

मृदुल तिवारी ने यह भी खुलासा किया कि बिग बॉस में जाने से पहले भी वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे, और अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद पुनः बाबा महाकाल की शरण में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गंगापुर में बनेगा नया उप निबंधक कार्यालय, VIDEO

21 Nov 2025

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, दीप यज्ञ से दिवाली जैसा हुआ माहौल

21 Nov 2025

दालमंडी में पहुंची पुलिस ने अतिक्रमण को हटवाया, VIDEO

21 Nov 2025

राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीबीएसई की वैदेही ने स्वर्ण पदक जीता, VIDEO

21 Nov 2025

भारी वाहनों पर नहीं लग रही रोक, पुल से निकल रहे टैंकर, डंपर और ट्रक

20 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: अपर नगर आयुक्त की सरकारी गाड़ी हुई बंद, धक्का लगाते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी

20 Nov 2025

रेलवे स्टेशन पर दो माह से पड़े स्लीपर यात्रियों को दे रहे दर्द

20 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: अपर नगर आयुक्त की सरकारी गाड़ी हुई बंद, धक्का लगाते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी

20 Nov 2025

Meerut: मुकदमे में गवाही न देने पर हत्या की धमकी मिलने का आरोप, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित

20 Nov 2025

शिक्षकों का कमाल...सरकारी स्कूल को बना दिया बेमिसाल, पुस्तकालय में मनपसंद कहानियां भी पढ़ते हैं बच्चे

20 Nov 2025

Baghpat: डीआईजी रेंज ने बागपत के थाना कोतवाली और थाना खेकड़ा का किया निरीक्षण, ग्राम प्रहरियों को बांटे कंबल

20 Nov 2025

Meerut: 13 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर जनपद न्यायाधीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

20 Nov 2025

सावधान! रिंद नदी की रेलिंग कहीं टूटी तो कहीं जर्जर है, बच कर निकल लें

20 Nov 2025

अयोध्या में कलश यात्रा के साथ पंच दिवसीय ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत

20 Nov 2025

फर्रूखाबाद: गोवंश के शव को कुत्तों ने नोचा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

20 Nov 2025

VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा एजेंसी के भुगतान में मिली कमियां, जांच शुरू

20 Nov 2025

VIDEO: निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी, पुरानी ईंटों से खड़ी कर दी दीवार

20 Nov 2025

अलीगढ़ के अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. जीएस मोदी बोले यह

20 Nov 2025

इटावा: चचेरी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

20 Nov 2025

अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी में अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाथरस-मथुरा के टीचर

20 Nov 2025

पुलिस की पाठशाला: छात्र-छात्राओं को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक, कहा-चाबी लेने से पहले हेलमेट उठाएं और जीवन बचाएं

20 Nov 2025

Haridwar: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

20 Nov 2025

फरीदाबाद: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को मिला पुरस्कार

20 Nov 2025

फरीदाबाद में वाहनों से निकलने वाला धुआं बढ़ा रहा प्रदूषण का ग्राफ, नहीं हो रही कार्रवाई

20 Nov 2025

अब बबूल, नीम की छाल से साफ होगी चीनी, NSI में वैज्ञानिकों ने तकनीक विकसित की

20 Nov 2025

फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, चार हजार से अधिक छात्रों ने लिया भाग

20 Nov 2025

Magan Case: मगन केस में पुलिस ने आरोपी दिव्या के प्रेमी दीपक के खिलाफ 625 पेज की चार्जशीट दाखिल की

20 Nov 2025

Mandi: मंडी के सैण मोहल्ला स्थित घर पहुंचा ममता का शव, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

20 Nov 2025

Video : सुहागिन महिलाओं की कलश यात्रा के साथ राम मंदिर के पांच दिवसीय ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत

20 Nov 2025

Roorkee News: मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा, संकल्प परियोजना टीम ने किया निरीक्षण

20 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed