सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Terrorist plot foiled 2 AK-47 magazines recovered sent from Pakistan across the international border

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: दो AK-47, मैगजीन बरामद, इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजे गए थे हथियार

संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Oct 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों की खेप मिली है, जिसे पाकिस्तान से भेजा गया था। 

Terrorist plot foiled 2 AK-47 magazines recovered sent from Pakistan across the international border
बॉर्डर से बरामद हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से 2 AK-47 राइफलें और मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। यह सब एक पैकेट में पैक करके छुपाए गए थे। शुरुआती जांच में पता चला कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी। इसके जरिए त्योहार के सीजन में पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम दिया जाना था। बरामद हुए हथियारों को अमृतसर के स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिया गया है। 

Trending Videos


बीएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक टेक्निकल और फिजिकल मॉनिटरिंग से उन्हें जानकारी मिली कि सीमा पार से हथियारों का जखीरा भारत में भेजने की कोशिश की जा रही है। इनके जरिए पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ की टीम ने भारत पाकिस्तान बॉर्डर से सटे तरनतारन के गांव मेहंदीपुर के पास बॉर्डर फेंसिंग से आगे तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से हथियार बरामद हुए।

मेहंदीपुर गांव के पास बॉर्डर फेंस से बरामद हथियारों को सीमा सुरक्षा बल ने स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिए है। शुरुआती जांच में पता चला कि यह खेप पाकिस्तान स्थित आतंकियों ने भेजी थी। इसके जरिए किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जाना था। बीएसएफ ने कहा कि सीमा पर हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी आतंकी या हथियार तस्करी की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। तस्करों की पहचान करने, उनके संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच की जा रही है।

पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद, अफीम की खेप भी जब्त
तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान से हो रही नशा तस्करी की एक और कोशिश विफल कर दी है। पुलिस ने थाना खालड़ा के अंतर्गत आने वाले गांव डल के खेतों से एक ड्रोन बरामद किया है। इसके साथ 506 ग्राम अफीम मिली है। इस मामले में थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद ड्रोन को तकनीकी और फोरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी निगरानी बढ़ा रही है, जिससे किसी अन्य नशा खेप या तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार गांव डल निवासी रंजीत सिंह ने अपने खेत में एक ड्रोन पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। बरामद ड्रोन से एक पैकेट बंधा था जिसमें लगभग आधा किलोग्राम अफीम मिली।

पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ ड्रोन
डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की खेप किसके लिए भेजी गई थी। इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे नशा तस्करी के प्रयासों को पूरी तरह विफल करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed