{"_id":"69e22e56d316ff2c8606e077","slug":"bloody-clash-between-shopkeepers-three-seriously-injured-roorkee-news-c-37-1-hrd1017-153876-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दुकानदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दुकानदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
- मामूली बात पर हुआ विवाद, लाठी डंडे चले
लंढौरा। कस्बे के रेलवे स्टेशन मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम दुकानदारों के दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठियां चलने लगी। इस दौरान तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष कस्बे के निवासी और दूसरा पक्ष खादर क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की फ्रिज, एसी, और मोबाइल की दुकानें आसपास ही है। शाम के समय किसी बात पर दुकानदार अलाउद्दीन और अब्बास के बीच कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान रनसुरा निवासी अब्बास, फरहान और लंढौरा निवासी अलाऊदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X