{"_id":"69e2384dc8cc1c6bd60e4175","slug":"brought-weapons-from-meerut-to-attack-rival-gang-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132675-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विरोधी गैंग पर हमला करने के लिए मेरठ से लाया था हथियार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विरोधी गैंग पर हमला करने के लिए मेरठ से लाया था हथियार, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में जुटे एक गिरोह का पर्दाफाश कर शाहदरा के भोलानाथ नगर निवासी अबू तालिब (27 साल) को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 2 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 23 कारतूस और 11 खोल बरामद किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि शाखा की ईस्टर्न रेंज-1 में तैनात इंस्पेक्टर गुरमीत की टीम ने मिली एक गुप्त जानकारी के बाद शाहदरा के पास स्थित डीयू के एक कॉलेज के नजदीक घेराबंदी कर आरोपी को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। ये विरोधी गैैैंग के सदस्यों पर हमला करने के लिए अवैध हथियार एकत्रित कर रहा था। आरोपी ने बताया कि वह अपने पिता और अपने भाई आदिल के साथ फलों का होलसेल बिजनेस करता है। वह अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसओएल से से बीए (सेकंड ईयर) कर रहा है। वह यूपी के मेरठ से 2-3 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में गैर-कानूनी हथियार खरीदे थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X