{"_id":"6a5e4e926bd63b2c8c0cc802","slug":"cyclist-dies-in-road-accident-at-garhshankar-nangal-road-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ट्रॉली चालक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ट्रॉली चालक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
Mon, 20 Jul 2026 10:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:06 PM IST
सार
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी। इस हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। साइकिल सवार ट्रॉली के अगले टायरों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़शंकर-नंगल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हुए 65 वर्षीय साइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। गढ़शंकर नंगल रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे ये हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली हिमाचल नंबर की थी।
मृतक की पहचान कश्मीरी लाल पुत्र सगली राम निवासी संतोषनगर के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गढ़शंकर पुलिस ने कश्मीरी लाल के बेटे अमित शर्मा के बयान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लक्की निवासी गुरपलाह थाना टाहलीवाल निवासी ऊना के खिलाफ 281, 106(1), 324 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।