फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   farmer in Mamdot area of Ferozepur committed suicide warning of land attachment

बाढ़ से फसल खराब हुई: पांच लाख का कर्ज था, बैंक प्रबंधन ने दी जमीन कुर्की की चेतावनी; किसान ने सल्फास निगला

Mon, 27 Jul 2026 08:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (फिरोजपुर) Published by: Nivedita Updated Mon, 27 Jul 2026 08:39 AM IST
सार

बगीचा सिंह पर पंजाब नेशनल बैंक का करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था। 16 जुलाई को वह बैंक गए थे। वहां से लौटने के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे।

विज्ञापन
farmer in Mamdot area of Ferozepur committed suicide warning of land attachment
suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में बैंक कर्ज और जमीन कुर्की की चेतावनी से परेशान एक किसान ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव हरगोबिंदपुरा निवासी बगीचा सिंह के रूप में हुई है। किसान की मौत के बाद परिजन ने बैंक प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता पर पंजाब नेशनल बैंक का करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था। 16 जुलाई को वह बैंक गए थे। वहां से लौटने के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे। उन्होंने परिवार को बताया था कि बैंक अधिकारियों ने कर्ज न चुकाने पर जमीन कुर्क करने की चेतावनी दी है। इसी तनाव के चलते उन्होंने सल्फास निगल लिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार बगीचा सिंह अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गए हैं जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए बैंक प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। गुरप्रीत सिंह ने प्रशासन से मांग की कि परिवार को आगे किसी प्रकार से परेशान न किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान यूनियन ने उठाई कार्रवाई की मांग
किसान नेता गुरनाम सिंह ने आरोप लगाया कि बाढ़ से फसल पूरी तरह खराब होने के कारण किसान पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा था। कर्ज का मामला अदालत में लंबित होने के बावजूद बैंक की ओर से जमीन कुर्की की धमकियां दी जा रही थीं। किसान संगठन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और जिम्मेदार बैंक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed