फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Petrol bomb attack on BJP office in Sangrur police investigation starts

भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: संगरूर में शनिवार देर रात की वारदात, दफ्तर खुलने पर पता चला

Mon, 27 Jul 2026 01:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर Published by: Nivedita Updated Mon, 27 Jul 2026 01:05 PM IST
सार

भाजपा के संगरूर दफ्तर पर शनिवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला किया। सोमवार को दफ्तर खुलने पर मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Petrol bomb attack on BJP office in Sangrur police investigation starts
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

संगरूर में शनिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब दफ्तर को खोला गया। हालांकि, इस हमले में किसी तरह के जानी नुक्सान होने से बचाव रहा।



घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे डीएसपी दलबीर सिंह और थाना सिटी के एसएचओ सुखदेव सिंह ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, इस हमले को लेकर भाजपा नेताओं तथा वर्करों में भारी रोष पाया जा रहा है और इसकी गहनता से जांच करने की मांग करते हुए हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष मनिंदर सिंह कपियाल देवल ने घटना की सख्त शब्दों में आलोचना करते कहा कि राज्य के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। पहले स्कूलों, थानों और अदालतों को उड़ाने की धमकियां दी जा रही थी लेकिन अब सियासी दलों के दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे सहन नही किया जा सकता। उन्होंने हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed