{"_id":"6a6703c31ef039a77504836e","slug":"video-demand-to-remove-the-meat-market-operating-within-the-vegetable-market-in-mandi-gobindgarh-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़ में सब्जी मंडी के बीच खुली मीट मार्केट हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गोबिंदगढ़ में सब्जी मंडी के बीच खुली मीट मार्केट हटाने की मांग
महाराजा अग्रसेन पार्क के बाहर प्रत्येक रविवार को लगने वाली सब्जी मंडी के साथ स्थित मीट मार्केट में खुलेआम जानवर काटे जाने और उनका खून नालियों में बहाए जाने को लेकर शहरवासियों में भारी रोष है। धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम मांस काटने पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा मीट मार्केट को सब्जी मंडी से अलग स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की गतिविधियां स्वच्छता के नियमों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाती हैं। लोगों ने बताया कि पूरे पंजाब में सफाई सेवकों की हड़ताल के कारण पहले ही शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे समय में खुलेआम बहता खून और गंदगी संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ा रही है। नगर काउंसिल गोबिंदगढ़ के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि मीट मार्केट को सब्जी मंडी से अलग करने के लिए डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब और सेहत विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के माध्यम से भी इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई, लेकिन पिछले तीन-चार महीनों से शिकायतें किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
डिविजनल कमिश्नर पटियाला विजय बबलानी ने समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।