फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers gather in Chandigarh today hold protest march from Sector 34 to Matka Chowk land pooling policy

चंडीगढ़ में जुटे किसान: सेक्टर-34 से मटका चौक तक रोष मार्च शुरू, भारी पुलिस बल तैनात; जाम लगा

Fri, 10 Jul 2026 12:39 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 10 Jul 2026 12:39 PM IST
सार

सुबह सेक्टर-34 में किसानों की तरफ से धरना दिया गया और इसके बाद ही मटका चौक तक रोष मार्च निकाला जा रहा है। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि अगर भारत-अमेरिका समझौता लागू हो जाता है तो इससे किसानों के साथ ही छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
Farmers gather in Chandigarh today hold protest march from Sector 34 to Matka Chowk land pooling policy
चंडीगढ़ में किसानों का रोष मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की अलग-अलग किसान जत्थेबदियां आज भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की अगुवाई में चंडीगढ़ में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध कर रही है। सेक्टर-34 से मटका चौक तक रोष मार्च निकाला जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए माैके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। 
विज्ञापन




किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि अगर भारत-अमेरिका समझौता लागू हो जाता है तो इससे किसानों के साथ ही छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ेगा इसलिए किसी भी हालत में इस समझौते को लागू नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा उन्होंने पंजाब सरकार से भी मांग की कि नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि किसान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें ऐसी कोई नीति मंजूर नहीं है।



इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग के कारण जो महंगाई की मार आम लोगों पर डाली गई है उससे राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा आज सभी छोटे व्यापारियों और मजदूर वर्ग को भी संघर्ष में साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed