{"_id":"6a5e4b468d73278e58010d04","slug":"harshit-singla-bags-gold-at-the-international-chemistry-olympiad-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड: पंजाब के छात्र का कमाल, हासिल किया गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड: पंजाब के छात्र का कमाल, हासिल किया गोल्ड मेडल
Mon, 20 Jul 2026 09:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:52 PM IST
सार
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षित सिंगला ने इस उपलब्धि से पहले राष्ट्रीय स्तर की कठिन चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
हर्षित सिंगला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओम प्रकाश बंसल मॉडर्न स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र हर्षित सिंगला ने 58वें अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (आईसीएचओ-2026) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब और पूरे देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 19 जुलाई, 2026 तक ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित हुई, जिसमें 93 देशों के 363 छात्रों ने भाग लिया।
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षित सिंगला ने इस उपलब्धि से पहले राष्ट्रीय स्तर की कठिन चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की। उन्होंने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन केमिस्ट्री (एनएसईसी), इंडियन नेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (आईएनसीएचओ) तथा होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (एचबीसीएसई) के ओरिएंटेशन-कम-सेलेक्शन कैंप को सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय टीम में अपना स्थान बनाया।

स्कूल की प्रिंसिपल संगीता शर्मा ने हर्षित को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हर्षित ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम से यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता स्कूल के प्रत्येक छात्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने हर्षित, उनके अभिभावकों और सभी मार्गदर्शकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे। स्कूल ने हर्षित सिंगला की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।