फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hoshiarpur couple end lives by jumping into canal domestic dispute

Hoshiarpur: घरेलू कलह के बाद पति-पत्नी ने नहर में छलांग लगाकर दी जान, गर्भवती थी शहनाज

Tue, 21 Jul 2026 08:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हरियाना (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरियाना (होशियारपुर) Published by: Nivedita Updated Tue, 21 Jul 2026 08:08 AM IST
सार

विवाद के बाद शहनाज ने अपने पति आरिफ से उसे उसके मायके (रोपड़) छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद आरिफ उसे मोटरसाइकिल पर लेकर निकला और दोनों ने बसी मरूफ के पास नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Hoshiarpur couple end lives by jumping into canal domestic dispute
पति-पत्नी नहर में कूदे - फोटो : ANI/FIle

विस्तार

होशियारपुर के थाना हरियाना क्षेत्र के गांव बसी मरूफ में रविवार देर रात एक पति-पत्नी ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना हरियाना के प्रभारी एसएचओ किरण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आरिफ (25) पुत्र कासिम, निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी धीर फार्म, बसी मरूफ, तथा उसकी पत्नी शहनाज (25) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार को दोनों को नहर किनारे आपस में झगड़ते हुए देखा गया था। इसके बाद वे घर लौट गए लेकिन रात करीब 11 बजे फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। शहनाज ने अपने पति से उसे उसके मायके (रोपड़) छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद आरिफ उसे मोटरसाइकिल पर लेकर निकला और दोनों ने बसी मरूफ के पास नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बरामद कर लिए। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शहनाज गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed