{"_id":"6a4a4dbeec6db419ba0f8f97","slug":"man-committed-suicide-in-tarn-taran-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया सुसाइड: परिजनों ने मालिक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया सुसाइड: परिजनों ने मालिक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, दो माह पहले हुई थी शादी
Sun, 05 Jul 2026 05:57 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:57 PM IST
सार
सल्फास खाने के बाद युवक को संधू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन जिले के कस्बा पट्टी के वॉर्ड नंबर 13 के रहने वाले 24 वर्षीय युवक अजेपाल सिंह ने कथित तौर पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने उसके पूर्व मालिकों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और झूठे चोरी के आरोप लगाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्वेलर्स की दुकान में काम करता था युवक
मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि अजेपाल सिंह पिछले करीब 12 वर्षों से सतनाम ज्वेलर्स एंड संस, पट्टी में काम करता था। करीब दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। संदीप सिंह के अनुसार अजेपाल अब अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहता था और नौकरी छोड़ना चाहता था, लेकिन दुकान के मालिक उसे नौकरी छोड़ने नहीं दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अजेपाल ने वहां से अलग होने की बात कही तो उस पर चोरी के आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार दुकान मालिकों से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर अजेपाल सिंह ने यह कदम उठाया। परिवार के अनुसार, अजेपाल सिंह ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कथित रूप से अपने मालिकों से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही।
सल्फास खाने के बाद युवक को संधू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। देर रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे तक कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। इस संबंध में डीएसपी सब डिवीजन पट्टी रविसेर सिंह का भी बयान सामने आया है।