फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Phones found from prisoners in Faridkot jail

Punjab: हवालात में बंद कैदियों से मिले फोन, फरीदकोट जेल की घटना; अर्श डल्ला गैंग का गुर्गा भी शामिल

Tue, 28 Jul 2026 03:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

नवजोत सिंह पर आतंकी अर्श डल्ला गैंग से जुड़े होने का आरोप है और इन दिनों वह गांव हरीनौ के गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

विज्ञापन
Phones found from prisoners in Faridkot jail
जेल में बंद कैदियों से मिले फोन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

 स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल प्रशासन ने बैरकों की सर्च के दौरान गैंगस्टर से आतंकी बने अर्श डल्ला के जुड़े गैंगस्टर नवजोत सिंह समेत चार हवालातियों से कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत दो मामले दर्ज करवाए हैं। 
विज्ञापन




पुलिस को भेजी पहली शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक कर्मजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर जेल कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न बैरकों में सर्च अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत जेल के ब्लॉक-बी की बैरक नंबर-6 की तलाशी के दौरान वहां बंद हाई-रिस्क हवालाती बरनाला निवासी नवजोत सिंह के कब्जे से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन समेत सिम बरामद किया गया। 
विज्ञापन


नवजोत सिंह पर आतंकी अर्श डल्ला गैंग से जुड़े होने का आरोप है और इन दिनों वह गांव हरीनौ के गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एक अन्य शिकायत में सहायक अधीक्षक भुल्लर ने बताया कि जेल कर्मचारियों ने अलग-अलग बैरकों में तलाशी के दौरान तीन हवालातियों लुधियाना निवासी रमनदीप सिंह उर्फ मंगू, मोगा निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू,और मोगा के ही कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दा के कब्जे से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।


इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उनसे बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी कि ये फोन जेल के अंदर किस प्रकार पहुंचे और इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed