Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Sanitation workers' strike in Kiratpur Sahib continues despite the announcement of a ₹20,500 salary; piles of garbage litter the town
{"_id":"6a68822070f62763de087752","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-kiratpur-sahib-continues-despite-the-announcement-of-a-rs20500-salary-piles-of-garbage-litter-the-town-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"₹20,500 वेतन घोषणा के बावजूद कीरतपुर साहिब में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
₹20,500 वेतन घोषणा के बावजूद कीरतपुर साहिब में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में गंदगी के ढेर
श्री कीरतपुर साहिब, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सफाई कर्मियों का मासिक वेतन ₹20,500 किए जाने की घोषणा के बावजूद श्री कीरतपुर साहिब में सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है। सफाई कर्मियों का कहना है कि केवल वेतन वृद्धि से उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। जब तक शेष मांगों पर भी सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मुख्य बाजारों, वार्डों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों से दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। सफाई व्यवस्था ठप होने का असर धार्मिक स्थलों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। धार्मिक जत्थेबंदियों और श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों एवं मंदिरों के आसपास फैली गंदगी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा साहिबान तथा अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर लगे होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं के सामने धार्मिक नगरों की छवि धूमिल हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।