{"_id":"6a688848f562266ba90c2edd","slug":"video-dc-reviews-preparations-for-the-maavan-dhiyan-da-satkar-event-assesses-security-and-arrangements-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मावां धीयां दा सत्कार कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावां धीयां दा सत्कार कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा
1 अगस्त को पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे ‘मावां धियां दा सतकार’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर पठानकोट डॉ. पल्लवी ने व्हाइट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। उनके साथ एस.एस.पी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने बताया कि 1 अगस्त को होने वाले इस राज्य स्तरीय समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत योग्य और सत्यापित लाभार्थियों के खातों में पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता की किस्त जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू और सफल ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। समागम में पहुंचने वाले मेहमानों और लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, बैठने, पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।