{"_id":"6a687fc409f20b5179068e56","slug":"manpreet-ayali-offered-paramjit-kaur-khalra-to-contest-the-elections-saying-she-was-ready-to-give-up-her-seat-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनप्रीत अयाली ने परमजीत कौर खालड़ा को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, बोले- सीट छोड़ने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनप्रीत अयाली ने परमजीत कौर खालड़ा को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, बोले- सीट छोड़ने को तैयार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 28 Jul 2026 03:40 PM IST
Link Copied
दाखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने मानवाधिकार कार्यकर्ता दिवंगत जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा को अपनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। अयाली ने कहा कि यदि परमजीत कौर खालड़ा चुनाव लड़ने के लिए तैयार होती हैं, तो वह अपनी सीट छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें विधानसभा चुनाव में उतरना चाहिए। अयाली ने कहा कि हाल ही में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर शिअद वारिस पंजाब दे में शामिल होने के दौरान उन्होंने न तो टिकट और न ही किसी पद की कोई शर्त रखी थी। उनके अनुसार, पंजाब और पंथक मुद्दों की रक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पंजाब-हितैषी और पंथक सोच रखने वाले लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।