{"_id":"6a688837dbc3cda88100e70e","slug":"video-five-accused-arrested-while-planning-a-robbery-in-kotkapura-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में लूटपाट की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में लूटपाट की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार
थाना सिटी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लूटपाट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी मोगा रोड स्थित लक्कड़ मंडी के पास एक सुनसान जगह पर बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोटकपूरा के विजय कुमार, बॉबी, रमनप्रीत सिंह, संदीप सिंह और ढिलवां कलां निवासी प्रीतपाल सिंह शामिल हैं। इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार कोटकपूरा ने बताया कि गिरफ्तार इन पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इनका संबंध पहले हुई लूट या अन्य आपराधिक घटनाओं से भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।