फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   power cut at service center in Sunam Company fails to pay bill

Sunam: कंपनी ने नहीं भरा 88 हजार का बिल, सीएम के गृहक्षेत्र में सेवा केंद्र की बत्ती गुल; जनरेटर का लिया सहारा

Thu, 09 Jul 2026 01:46 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Thu, 09 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

सेवा केंद्र पर फरवरी 2026 तक 86,921 रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसे चुकाने की जिम्मेदारी केंद्र का संचालन कर रही निजी कंपनी की थी। इसी बीच पावरकॉम ने 1 जून 2026 से सभी सरकारी इमारतों और अदारों के लिए 'प्रीपेड मीटर योजना' अनिवार्य रूप से लागू कर दी। 

विज्ञापन
power cut at service center in Sunam Company fails to pay bill
सुनाम का सेवा केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार, सूबे के लोगों को कॉर्पोरेट तर्ज पर त्वरित प्रशासनिक सुविधाएं देने के लिए सेवा केंद्रों का संचालन निजी कंपनियों को सौंप चुकी है, वहीं इन कंपनियों की गंभीर लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अपने ही गृह क्षेत्र सुनाम का मुख्य सेवा केंद्र आज अंधेरे के साये में है। निजी कंपनी द्वारा पिछले कई महीनों से बिजली बिल का भुगतान न करने के चलते पावरकॉम के ऑटो-प्रोसेस सिस्टम ने केंद्र का बिजली कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस सेवा केंद्र पर फरवरी 2026 तक 86,921 रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसे चुकाने की जिम्मेदारी केंद्र का संचालन कर रही निजी कंपनी की थी। इसी बीच पावरकॉम ने 1 जून 2026 से सभी सरकारी इमारतों और अदारों के लिए 'प्रीपेड मीटर योजना' अनिवार्य रूप से लागू कर दी। पुराना बकाया और नया खर्च मिलकर यह राशि कुल 88,741 रुपये तक पहुंच गई। चूंकि कंपनी ने मीटर रिचार्ज नहीं कराया, इसलिए प्रीपेड सिस्टम के नियमों के तहत बुधवार को 'ऑटो-कट' से केंद्र की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावरकॉम के एसडीओ चमकौर सिंह और आरए अश्विनी कुमार ने पुष्टि की है कि नई प्रीपेड प्रणाली में बैलेंस शून्य होने के कारण ऑटो-प्रोसेस के तहत कनेक्शन कटा है। कंपनी और संबंधित उच्चाधिकारियों को बकाया राशि तुरंत जमा करने के लिए लगातार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। 


बिजली कटने के बाद सेवा केंद्र ने आम जनता की सहूलियत को देखते हुए जेनरेटर का सहारा लिया है। सेवा केंद्र में तैनात कर्मचारी अमनदीप कौर ने बताया कि बुधवार को कनेक्शन कट गया लेकिन जेनरेटर चलाकर काम को सुचारू रखा गया है। लोगों ने मांग की है कि ऐसी लापरवाह निजी कंपनियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए, जो सरकार के 'डिजिटल पंजाब' के दावों को 'डीजल पंजाब' में बदलने पर तुली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed