{"_id":"69ce9af2da60f6764b0773e4","slug":"powercom-sdo-arrested-red-handed-while-accepting-bribe-of-rs-10000-in-patiala-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसखोर SDO गिरफ्तार: पटियाला में ले रहा था 10 हजार रुपये रिश्वत, विजिलेंस ने ट्रैप लगा रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूसखोर SDO गिरफ्तार: पटियाला में ले रहा था 10 हजार रुपये रिश्वत, विजिलेंस ने ट्रैप लगा रंगे हाथ पकड़ा
Thu, 02 Apr 2026 10:06 PM IST
Ankesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:06 PM IST
सार
पंजाब बिजली विभाग का एसडीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली तभी विजिलेंस टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पावरकाम कार्यालय, सब-डिवीजन कुप कलां, जिला मलेरकोटला में तैनात उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) हरदीप सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भोगीवाल, जिला मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एसडीओ हरदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर की जांच की और उसे बताया कि उसके घर में अवैध बिजली मीटर लगे हुए हैं। इस संबंध में आरोपी एसडीओ ने इन बिजली मीटरों को चालू रखने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता किसी भी गैर-कानूनी तरीके को अपनाने या रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन