फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punbus employees strike called off in Punjab

पनबस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त: वेतन बढ़ोतरी पर बनी सहमति, करीब दो हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Wed, 08 Jul 2026 10:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Jul 2026 10:52 PM IST
सार

परिवहन विभाग की ओर से वेतन बढ़ोतरी संबंधी पत्र जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी और बसों का संचालन सामान्य होने लगा।

विज्ञापन
Punbus employees strike called off in Punjab
पनबस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (पनबस) के आउटसोर्स कर्मचारियों की बुधवार को शुरू हुई हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। परिवहन विभाग ने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी संबंधी पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को तय न्यूनतम वेतन मिलेगा, जिससे करीब दो हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों के वेतन में करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


1600 बसों का संचालन हुआ प्रभावित 
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारी बुधवार सुबह सात बजे से हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के कारण पनबस की करीब 1200 बसें और कुल मिलाकर करीब 1600 बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई प्रमुख रूटों पर बस सेवाएं ठप रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले रूट भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन


वेतन बढ़ोतरी पर परिवहन विभाग से बनी सहमति 
दोपहर बाद परिवहन विभाग की ओर से वेतन बढ़ोतरी संबंधी पत्र जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी और बसों का संचालन सामान्य होने लगा। पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सदस्य रेशम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आश्वासन के बावजूद लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया था। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया था। अब विभाग के पत्र जारी होने के बाद कर्मचारियों का वेतन करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed