फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab police ASI jumps into canal

Punjab: ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

Thu, 23 Jul 2026 06:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2026 06:30 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के एएसआई ने फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मी ने पहले वीडियो बनाया और मानसिक प्रताड़ना की बात कहकर ये खौफनाक कदम उठाया।  

विज्ञापन
Punjab police ASI jumps into canal
एएसआई गुरदयाल सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने मानसिक रूप से परेशान होकर फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीमें नहर में उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। इस मामले में पुलिस ने एएसआई की पत्नी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गुरदासपुर का रहने वाला है पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, एएसआई गुरदयाल सिंह मूल रूप से गुरदासपुर के रहने वाले हैं और 112 हेल्पलाइन पर तैनात थे। नहर में छलांग लगाने से पहले पुलिसकर्मी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे विदेश में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी द्वारा बटाला नगर काउंसिल चुनाव आम आदमी पार्टी की ओर से लड़ने के बाद चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक महिला की तस्वीर के साथ उनकी फोटो जोड़कर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश रची।
विज्ञापन


इसलिए उठाया खौफनाक कदम
वीडियो में गुरदयाल सिंह ने सात लोगों के नाम लिए हैं, जिनमें एक पत्रकार भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने उसी महिला से उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। बाद में शिकायत वापस लेने के बदले करीब 35 लाख रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
एएसआई ने वीडियो में कहा कि वह लगातार मानसिक दबाव में था और इसी कारण आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा हूं। घटना के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल गोताखोर नहर में एएसआई की तलाश कर रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed