सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Pre-monsoon activities to begin from mid June monsoon date

Punjab Weather: जून मध्य से शुरू होंगी प्री-मानसून गतिविधियां, पंजाब में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 06 Jun 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आठ जून से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम फिर करवट ले सकता है और प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

Punjab Pre-monsoon activities to begin from mid June monsoon date
पंजाब में मानसून - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार यदि मौजूदा रफ्तार बनी रही और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मानसून 20 से 25 जून के बीच पंजाब में प्रवेश कर सकता है। 

Trending Videos


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि इस वर्ष पंजाब में मानसूनी बारिश सामान्य से 8 से 10 फीसदी तक कम रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि जून के मध्य से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान अब सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 42 डिग्री तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी 2.1 डिग्री की गिरावट आई है और यह सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। सबसे कम 20.7 डिग्री तापमान एसबीएस नगर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और बारिश की भी संभावना है। सात जून को भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार आठ जून से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम फिर करवट ले सकता है और प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed