सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Storm and rain alert for two days in Chandigarh weather changes

आंधी-तूफान और बारिश: चंडीगढ़ में बदला मौसम, बादल छाए, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। वीरवार को दिनभर तेज धूप के बाद शुक्रवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

Storm and rain alert for two days in Chandigarh weather changes
चंडीगढ़ का मौसम सुवाहना। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है और मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। मार्च में गर्मी, बारिश और आंधी-तूफान का यह सिलसिला अब अप्रैल में भी जारी रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में दो दिन (आज और कल) मौसम खराब रहेगा। 

Trending Videos


राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ बारिश का भी अलर्ट है। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी के मौसम में अगले कुछ घंटे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि सुबह का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर में तेज गर्मी महसूस की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 अप्रैल को मौसम अधिक संवेदनशील रहने की संभावना है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की प्रबल आशंका जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, हालांकि यह राहत अस्थायी रहेगी। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed