{"_id":"6a48fbe880474634960b9145","slug":"theft-at-retired-soldier-house-in-firozpur-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर आर्मी कप्तान के घर चोरी: सीसीटीवी में दिखा शख्स, वारदात को अंजाम देकर घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर आर्मी कप्तान के घर चोरी: सीसीटीवी में दिखा शख्स, वारदात को अंजाम देकर घर में लगाई आग
Sat, 04 Jul 2026 05:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:56 PM IST
सार
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चोरी करने के बाद उनके घर में आग लगा दी, जिससे उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
रिटायर फौजी के घर में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के मल्लांवाला थाना क्षेत्र के गांव चूचक विंड में एक रिटायर्ड आर्मी कप्तान के घर में चोरी करने के बाद आरोपियों ने आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित 73 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी गांव चूचक विंड ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह भारतीय सेना से रिटायर्ड कप्तान हैं।
उन्होंने बताया कि 2-3 जुलाई की रात करीब एक बजे पड़ोसी दीपक का फोन आया कि उनके घर से आग की लपटें निकल रही हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर में आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर की जांच की। दर्शन सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मुंह ढके हुए घर में घुसता दिखाई दिया। आरोपी घर से करीब दो तोले सोना, दो लाख रुपये नकदी और एक आईफोन-16 लेकर फरार हो गया।
इसके बाद में फुटेज को बड़ी स्क्रीन पर देखने पर आरोपी की पहचान गांव के ही जसप्रीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चोरी करने के बाद उनके घर में आग लगा दी, जिससे उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मल्लांवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसप्रीत सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।