फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   woman found dead at hotel in Kotkapura

Faridkot: कोटकपूरा के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

Fri, 24 Jul 2026 03:34 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Jul 2026 03:34 PM IST
सार

शुरुआती जांच में पुलिस को किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है।

विज्ञापन
woman found dead at hotel in Kotkapura
इसी होटल में मिली थी लाश - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में मुक्तसर रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव ढिलवां कलां निवासी राजप्रीत कौर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजप्रीत कौर अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ, जिसके साथ उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, वीरवार रात होटल में ठहरी थी। शुक्रवार सुबह जब महिला कमरे में मृत अवस्था में मिली तो होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शुरुआती जांच में पुलिस को किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका बठिंडा जिले के गांव जीदा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करती थी। पुलिस अब महिला के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed