सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Double Murder Over Land Dispute Brother and Sister-in-Law Shot with Licensed Revolver in Gurdaspur

जमीन विवाद में डबल मर्डर: गुरदासपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई और भाभी को मारी गोली, आरोपी खुद पहुंचा थाने

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: Nivedita Updated Wed, 13 May 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव नैनेकोट निवासी अजायब सिंह, अमरजीत सिंह और तरसेम सिंह तीनों पुत्र हरभजन सिंह पहले टाटा नगर जमशेदपुर में रहते थे। अजायब सिंह और अमरजीत सिंह करीब दो साल पहले वापस अपने गांव नैनेकोट में आ गए थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Double Murder Over Land Dispute Brother and Sister-in-Law Shot with Licensed Revolver in Gurdaspur
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

गुरदासपुर के थाना काहनूवान में पड़ते गांव नैनेकोट में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने भाई व भाभी को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी खुद ही थाना काहनूवान में पेश हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी का दावा है कि उन्होंने आरोपी को खुद काबू किया है। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गांव नैनेकोट निवासी अजायब सिंह, अमरजीत सिंह और तरसेम सिंह तीनों पुत्र हरभजन सिंह पहले टाटा नगर जमशेदपुर में रहते थे। अजायब सिंह और अमरजीत सिंह करीब दो साल पहले वापस अपने गांव नैनेकोट में आ गए थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे। जबकि तीसरा भाई तरसेम सिंह अभी टाटा नगर में ही है। दोनों भाईयों में पिछले कुछ समय से गांव में स्थित नौ एकड़ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम करीब आठ-साढ़े आठ बजे अजायब सिंह अपनी पत्नी कमल कौर के साथ गांव में ही सैर कर रहा था। कुछ देर बाद कमल कौर अपने घर आ गई।

इसी बीच अमरजीत सिंह अपने भाई अजायब सिंह के पास पहुंच गया। जहां पर फिर से दोनों में कोई विवाद हुआ और अमरजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई को गोली मार दी। इसके बाद अमरजीत अजायब सिंह के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को भी गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी थाना काहनूवान में पहुंच गया और सारी घटना बता दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर तुरंत कार्रवाई शुरू की।

घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed