सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother released from jail was axed to death, blind murder revealed

Shahdol News: जेल से छूटे भाई को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, अंधे कत्ल का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरावा में हुए चर्चित अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या मृतक तुलसीदास कुशवाहा के बड़े भाई रघुनाथ कुशवाहा ने पुराने विवाद और रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

Brother released from jail was axed to death, blind murder revealed
घटनास्थल जहां मिला था शव
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ग्राम देवराव में हुई इस सनसनीखेज हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का ही बड़ा भाई निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार ग्राम देवरावा निवासी तुलसीदास कुशवाहा (45) का शव बीते सोमावर को गांव में खून से लथपथ हालत में मिला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में मामला अंधी हत्या का लग रहा था, जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने विवाद ने ली जान
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक तुलसीदास और उसके बड़े भाई रघुनाथ कुशवाहा (63) के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने जब रघुनाथ से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर तनाव था। इसी रंजिश के चलते उसने मौका पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया।

ये भी पढ़ें - रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में बड़ा भाई बना जल्लाद, धारदार हथियार से छोटे भाई को काट डाला

जेल से लौटने के बाद बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक किसी पुराने मामले में तुलसीदास कई वर्षों तक जेल में बंद रहा था और पिछले वर्ष ही रिहा होकर गांव लौटा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल से लौटने के बाद दोनों भाइयों के बीच तनाव और बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी रघुनाथ लंबे समय से बदला लेने की फिराक में था और आखिरकार उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। मामले में थाना प्रभारी जिया उल हक के साथ उप निरीक्षक सुरेश सहायक उप निरीक्षक गया प्रसाद कनौजिया प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, आरक्षक पंकज सहित अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed