सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Father of Sidhu Moosewala Former Manager Arrested Demanding Ransom from Commission Agent

Ludhiana: मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार, आढ़ती से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Apr 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

मामला खन्ना के पायल क्षेत्र का है, जहां हाल ही में एक आढ़ती से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताकर पीड़ित को धमकाया था।

Father of Sidhu Moosewala Former Manager Arrested Demanding Ransom from Commission Agent
Sidhu moosewala - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना में आढ़ती से एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कथित पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह सराओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र दोनों की इस मामले में संलिप्तता पाई गई है।
Trending Videos


यह मामला खन्ना के पायल क्षेत्र का है, जहां हाल ही में एक आढ़ती से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताकर पीड़ित को धमकाया था। जांच में पता चला कि यह मांग ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत और पंजाब में रह रहे उनके पिता ने मिलकर की थी, जिसके बाद पुलिस ने सौदागर सिंह को पायल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शगनप्रीत की मां दलजीत कौर ने चंडीगढ़ डीजीपी को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके पति को घर से उठाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, मारपीट की गई और 10 लाख रुपये की मांग की गई। उन्होंने पति को सुरक्षित बरामद करने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पायल थाना में 25 मार्च को आढ़ती ने गैंगस्टर डोनी बल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर +447441469808 नंबर से कॉल आई, जिसे बार-बार न उठाने पर वॉइस मैसेज भेजा गया। मैसेज में कहा गया, मैं डोनी बल बोल रहा हूं, मुझे एक करोड़ रुपये चाहिए। आरोपी ने धमकी देते हुए यह भी कहा, अपने बच्चों को संभाल कर रखना।

डीएसपी बोले: डोनी बल के साथ मिली संलिप्तता

डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि फिरौती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच की गई, जिसमें पता चला कि डोनी बल के साथ शगनप्रीत सिंह (निवासी फतेहगढ़, वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया) और उसके पिता सौदागर सिंह भी इस घटना में शामिल हैं।

शगनप्रीत का नाम मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में भी आया

शगनप्रीत सिंह का नाम इससे पहले विक्की मिड्डूखेड़ा हत्या केस में भी सामने आ चुका है। इसी घटनाक्रम के बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी, जिसका आरोप लॉरेंस गैंग पर है। बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड के समय शगनप्रीत सिंह कनाडा में था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed