फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Himachal couple dies in road accident at Kharar

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई कार, हिमाचल के तीन लोगों की मौत

Tue, 07 Jul 2026 05:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 05:02 PM IST
सार

ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने से ये हादसा हुआ। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Himachal couple dies in road accident at Kharar
गाड़ी के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

खरड़ के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक बुजु्र्ग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों मृतक हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही घड़ूंआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा 
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे ट्राले के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


दंपती की तीन माह पहले हुई थी शादी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दंपती का विवाह करीब तीन माह पहले ही हुआ था। नवविवाहित जोड़े की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
घड़ूंआ थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, ट्राला चालक से भी पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में अचानक ब्रेक लगने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed