{"_id":"62e80c56bb44427abd72e365","slug":"2-people-caught-doing-illegal-mining-from-ravi-dariya-pathankot-news-pkl458311971","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी दरिया से अवैध खनन करते 2 लोग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी दरिया से अवैध खनन करते 2 लोग काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। रावी दरिया से अवैध खनन के आरोप में थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई रणजीत सागर बांध के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर दर्ज की। जानकारी के मुताबिक शाहपुरकंडी बांध के जूनियर इंजीनियर साहिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना परमिशन रावी दरिया से रेत (बालू) की निकासी कर रहे हैं।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर पाया गया कि रावी दरिया में 2 ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत भरी जा रही थी। जूनियर इंजीनियर ने शाहपुरकंडी पुलिस को मौके पर बुलाया, जहां से 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनकी ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया गया। शाहपुरकंडी थाने में जम्मू-कश्मीर के कुटलैट निवासी अनवर चौधरी और बसंतपुर निवासी बशीर मोहम्मद के खिलाफ माइनिंग एक्ट और चोरी का मामला दर्ज किया है।
Trending Videos