सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Conflict escalates over entry tax, CM Mann says, "We also know how to impose taxes."

Jalandhar News: एंट्री टैक्स पर बढ़ा टकराव, सीएम मान बोले- टैक्स लगाना हमें भी आता है

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Conflict escalates over entry tax, CM Mann says, "We also know how to impose taxes."
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के टैक्स लगाने को पंजाब के मुख्यमंत्री ने ठहराया अनुचित
Trending Videos

सीएम बोले, हम राहत दे रहे और हिमाचल सरकार एंट्री टैक्स वसूलकर लोगों पर बोझ डाल रही
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश द्वारा सूबे में प्रवेश के लिए बढ़ाए गए एंट्री ट्रैक्स पर पंजाब सरकार ने कड़ा एतराज जता दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बढ़ाई हुईं दरों को वापस ले अन्यथा टैक्स लगाना पंजाब को भी आता है।
उधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन किया था लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से भी बात हुई। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए रियायती पास बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल ने जो एंट्री टैक्स लगाया है वे उचित नहीं है। तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि अभी बताया जा रहा है कि इसकी दरें कम की गई हैं। ऐसा है तो ठीक है क्योंकि यदि सुबह का भूला शाम को घर आ जाए ताे उसे भूला नहीं कहते मगर हिमाचल सरकार को दोपहर को ही घर आ गई है।
मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को यह बात याद रखनी चाहिए कि वैष्णो देवी, कुल्लू्, मनाली, मणिकर्ण साहिब इत्यादि क्षेत्रों में आने-जाने के लिए पंजाब की सीमा से होकर गुजरना पड़ता है। सीएम ने कहा पंजाब सरकार कुछ दिन हिमाचल सरकार का रवैया देखेगी, उसके बाद टैक्स बढ़ाना पंजाब को भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed