{"_id":"620898834287b65dc36cca45","slug":"exclusive-talk-with-vijay-sampla-contesting-from-phagwara-constituency-in-punjab-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय सांपला से खास बातचीत: रोज 16 घंटे कर रहे प्रचार, 15 जनसभाएं और छह नुक्कड़ मीटिंग करने के बाद भी फुर्तीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय सांपला से खास बातचीत: रोज 16 घंटे कर रहे प्रचार, 15 जनसभाएं और छह नुक्कड़ मीटिंग करने के बाद भी फुर्तीले
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार
फगवाड़ा विधानसभा हलका में एक लाख 90 हजार के करीब मतदाता हैं, जिसमें करीब 90 हजार वोट ग्रामीण हलकों से आती है। यह सीट भाजपा के लिए नई नहीं है, यहां पर भाजपा के चौधरी स्वर्णा राम पताका फहराते रहे हैं और पंजाब के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
प्रचार में जुटे विजय सांपला।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय चेयरमैन के पद से इस्तीफा देकर विजय सांपला फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के प्रधान के साथ साथ केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके सांपला पार्टी के कद्दावर नेता हैं। फगवाड़ा उनके लिए नया नहीं है क्योंकि फगवाड़ा विधानसभा हलका होशियारपुर लोकसभा संसदीय सीट का हिस्सा है। जहां से वह 2014 में चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।
Trending Videos
para_count-0
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 फगवाड़ा में जहां वह खुद प्रचार कर रहे हैं, उनकी पत्नी सुदेश सांपला, भतीजा आशू सांपला, बेटा साहिल सांपला, बहू नैंसी सांपला, बेटी सिल्की सांपला अलग अलग टीम बनाकर मैदान में हैं। फगवाड़ा विधानसभा हलका में एक लाख 90 हजार के करीब मतदाता हैं, जिसमें करीब 90 हजार वोट ग्रामीण हलकों से आती है। यह सीट भाजपा के लिए नई नहीं है, यहां पर भाजपा के चौधरी स्वर्णा राम पताका फहराते रहे हैं और पंजाब के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। लोग उनके विकास कार्यों को याद भी करते हैं। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 सांपला के साथ तजुर्बेकार तेजस्वी भारद्वाज हैं, जो उनके लिए रोड मैप तैयार करते हैं। तेजस्वी भारद्वाज फगवाड़ा भाजपा के पूर्व प्रधान रह चुके हैं और उम्रदराज नेता हैं। इसके अलावा सांपला के लिए सुबह 6 बजे उनका सहयोगी चमन लाल बंटी तैयार हो जाता है। तीनों की टीम अपना प्रचार के लिए सुबह आठ बजे घर से निकलते हैं। para_count-2
para_count-3 para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 सुबह पंज मंदिर में उनके लिए छोटी जनसभा रखी गई, जहां उन्होंने अपने लोगों के साथ नाश्ता किया और वहां पर लोगों से मिलने के बाद गांवों का रुख कर लिया। उनके लिए गांव संगतपुरा में देवा जी मंदिर में इंतजार हो रहा था। सांपला अपने सहयोगियों के साथ पहुंचते हैं तो वहां पर गांव के काफी लोग देवा जी के दरबार में बैठे मिलते हैं। सांपला लोगों की नब्ज टटोलते हैं तो समझ जाते हैं कि कांग्रेस ने जो लुभावने वादे किये थे वह पूरे नहीं किए हैं। वह पूछने लगते हैं कि बताओ किसी को मोबाइल मिला, तो भीड़ से आवाज आती है नहीं मिला। बताओ किसी को 51 हजार शगुन स्कीम का पैसा मिला तो आवाज आती है नहीं मिला। कोरोना काल के दौरान आपको पंजाब सरकार या विधायक ने राशन दिया तो आवाज आती है नहीं दिया। देवा जी से आशीर्वाद लेने के बाद काफिला जगपालपुर के लिए निकल पड़ता है। सांपला बताने लगते हैं कि उनके हलके के गांव दूर दूर हैं। रास्ते में पांच पांच घर एक साथ भी आते हैं, कई बार वह सबको नहीं मिल पाते। एक गांव में एक स्थान पर ही मीटिंग रख सकते हैं। गांव जगपालपुर में उनका काफिला पहुंचता तो वहां के सरपंच कश्मीर सिंह माही उनके सहयोगियों के साथ उनका स्वागत करने के लिए खड़े मिलते हैं। para_count-3
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 यहां पर भारी संख्या में लोग जमा होते हैं, सांपला अपने भाषण में थोड़ा बदलाव लाते हैं। वह केंद्रीय राज्यमंत्री के दौरान किये गए कार्य गिनाने लगते हैं, जो फगवाड़ा के लिए किये थे। सांपला कहने लगते हैं कि देखो फगवाड़ा में आज पासपोर्ट कार्यालय है, किसी सबडिवीजन में पासपोर्ट कार्यालय आज तक नहीं खुला। यहां पर केजरीवाल पर अटैक करते हैं, कहते हैं कि उनकी पार्टी का विधायक जरनैल सिंह कोरोना से संक्रमित था, वह सेहत सुविधाओं के आभाव में दिल्ली में दम तोड़ गया। उसने फेसबुक पर लाइव होकर अपना रोना भी रोया पर पार्टी व सरकार ने उसका साथ नहीं दिया। केजरीवाल महिलाओं के लिए शराब के ठेके दिल्ली में खोल रहे हैं, यहां आपके गांव के बाहर ठेका खुल जाए तो हाहाकार मच जाता है। para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 वे कहते हैं कि आज तक गांवों के लिए विकास के लिए पैसा उनकी सरकार ने दिया है। खुद को चौधरी स्वर्णा राम का शागिर्द बताते हुए सांपला कहते हैं कि उन्होंने विकास के कार्य किये थे तो आपने बार बार जिताया था। अब मैं आपसे वोट मांगता हूं क्योंकि मैने आपके लिए हादियाबाद वाला पुल तैयार करवाया, डिजाइन बदलवाया और पिल्लर वाला पुल तैयार किया जिससे लोगों को सुविधा हो और सौंदर्यीकरण बना रहे। आदमपुर व हलवाला एक साथ घरेलू हवाई अड्डे शुरू हुए थे पर आदमपुर सबसे पहले तैयार होकर बना, वह भाजपा सरकार की बदौलत बना। para_count-5
para_count-6 para_count-6 para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 सांपला का भाषण खत्म होते ही 1.44 दोपहर को वहां से काफिला फगवाड़ा सिटी में होंडा शोरूम में आ जाता है। वहां के मालिक द्वारा एक छोटी जनसभा रखी गई। यहां पर काफी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग थे। सांपला ने अपना भाषण यहां पर फिर बदल दिया और व्यापारियों के लिए किये गए कार्य को गिनाना शुरू कर दिया। कहने लगे कि फगवाड़ा में बड़ी पार्किग, नया अस्पताल, बस स्टैंड, मंडी भाजपा ने तैयार करवाई। यहां पर औद्योगिक शहर होने के कारण व्यापारियों को काफी असुविधा थी। रेलवे पार्सल सर्विस नहीं थी। सरकार का नियम है कि यह रेलवे पार्सल सर्विस वहां पर दी जाती है जहां पर ट्रेन का स्टापेज पांच मिनट का हो। रेलवे मंत्री से निवेदन कर पहले ट्रेन का स्टॉपेज 5 मिनट करवाया, फिर रेलवे का पार्सल सेवा शुरू करवाई। आज व्यापारियों को जालंधर या लुधियाना नहीं जाना पड़ता। फिर कहने लगे कि व्यापारियों और क्लस्टर के लिए 50 करोड़ की ग्रांट भी केंद्र सरकार से दिलाई। para_count-6
para_count-7 para_count-7 para_count-7
para_count-7 para_count-7 para_count-7 शोरूम में भाषण खत्म कर उनके सहयोगी चमन लाल बंटी ने बताया कि सर, अब खाना खाने का समय है और काफी वर्कर लोग मुख्य कार्यालय फगवाड़ा सिटी में इंतजार कर रहे हैं। तीन बजे अपने कार्यालय सांपला पहुंचकर खाना शुरू करते हैं कि वर्कर बारी बारी से उनकी कुर्सी के साथ आकर बैठ जाते हैं और उनसे इलाके की बात करने लगते हैं। सांपला को हरकिशन नगर चौक में जनसभा को संबोधित करने भी जाना था, जिसके लिए बार बार उनके फोन की घंटी बज रही थी। अमर उजाला से बातचीत में कहते हैं कि यह सिलसिला रात 12 बजे तक चलने वाला है और एक मिनट भी फुर्सत नहीं है। शरीर को थकावट भी नहीं होती है क्योंकि प्रचार में मेरे को मजा आ रहा है। मैंने काम किए हैं तो वोट मांगने का हकदार हूं, इसलिए मांग रहा हूं।