Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
As part of the 'War Against Drugs' campaign in Jalandhar, an illegal structure belonging to drug traffickers was demolished.
{"_id":"6a055214339b9883ad01f3fe","slug":"video-as-part-of-the-war-against-drugs-campaign-in-jalandhar-an-illegal-structure-belonging-to-drug-traffickers-was-demolished-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत ड्रग तस्करों की अवैध इमारत ढहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत ड्रग तस्करों की अवैध इमारत ढहाई
पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपूत नगर, मॉडल हाउस इलाके में नशा तस्करों की अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम जालंधर और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह अवैध इमारत लखवीर कौर उर्फ रेखा, संदीप कुमार उर्फ जुग्गा और सूरज नामक आरोपियों से संबंधित थी। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर नशा तस्करी, मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। इनमें 2021 से लेकर 2026 तक के एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एडीसीपी-2 राकेश कुमार यादव, एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया, थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सीपी जालंधर ने साफ कहा कि नशा तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर से नशे के खात्मे और युवाओं को बचाने के लिए लगातार चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।