Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
In Jalandhar, a lover was tied to a pole and beaten; chaos ensued at the police station, followed by their marriage.
{"_id":"6a0555ed65f8a43f970b1e60","slug":"video-in-jalandhar-a-lover-was-tied-to-a-pole-and-beaten-chaos-ensued-at-the-police-station-followed-by-their-marriage-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटा, थाने में हंगामा, फिर करवा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटा, थाने में हंगामा, फिर करवा दी शादी
जालंधर के बस्ती नौ इलाके में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक को लड़की के परिजनों ने बुलाकर खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला तब शांत हुआ जब पुलिस और स्थानीय नेताओं की मध्यस्थता के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। जानकारी के अनुसार, युवती पिछले तीन दिनों से घर से गायब थी। परिवार को शक था कि वह युवक के साथ है। इसी बीच परिजनों ने युवक को प्यार से बुलाया और मौके पर पहुंचते ही उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया। इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस युवक को थाना डिवीजन नंबर 5 ले गई। वहां युवक ने बताया कि वह और युवती दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से साथ थे। इस दौरान शिवसेना नेता नरिंदर थापर भी मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों से बातचीत की। युवती ने भी साफ कहा कि वह बालिग है और युवक के साथ शादी करना चाहती है। काफी समझाइश और बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए मान गए। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 के बाहर ही दोनों की शादी करवा दी गई। परिवार के सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और पुलिस को लिखित बयान देकर बताया कि वे अब किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों बालिग हैं और मामला आपसी सहमति से शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।