{"_id":"6a06d1646b80dcff8c0f4ceb","slug":"video-uproar-in-jalandhar-kabir-nagar-bricks-and-stones-hurled-between-two-factions-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के कबीर नगर में बवाल, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग के आरोप से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के कबीर नगर में बवाल, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग के आरोप से फैली दहशत
जालंधर के कबीर नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में जमकर हंगामा, ईंट-पत्थरबाजी और हाथापाई हुई। वहीं एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चलाने और घर के बाहर खड़ी कार (PB08 BT 5087) को बुरी तरह तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली नंबर 6 में रहने वाले दोनों परिवारों के बीच 13 मई को भी विवाद हुआ था। बुधवार रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते बहस हिंसक झड़प में बदल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की।एक महिला ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धमकियां देने के भी आरोप लगाए। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी नॉर्थ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस फिलहाल फायरिंग के दावों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।