फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Accident Creta falls off bridge in Goraya car crashes into showroom in Urban Estate Jalandhar

Accident: गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा, दो लोग घायल; अर्बन एस्टेट में बेकाबू आई-20 कार शोरूम में घुसी

Mon, 10 Aug 2026 03:07 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 10 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

जालंधर देहात के एरिया गोराया में एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दोनों लोगों को केवल मामूली चोटें आईं और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Jalandhar Accident Creta falls off bridge in Goraya car crashes into showroom in Urban Estate Jalandhar
जालंधर में हादसे - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर में देर रात दो बड़े हादसे हो गए। जालंधर देहात के एरिया गोराया में एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोगों को केवल मामूली चोटें आईं और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। कार सवार सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला जिले के भुलत्थ-बेगोवाल से अपने बेटे को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान गोराया चौक से पीछे पुल के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई जसविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम में घुसी तेज रफ्तार कार
वहीं पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार आई-20 कार बेकाबू होकर एक शोरूम में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। 

हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त शोरूम बंद था और अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

जानकारी के अनुसार, कार नंबर पीबी 08 डीबी 5412 अनियंत्रित होकर शोरूम में जा घुसी। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार चालक ने शोरूम में हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने की बात कही।


शोरूम मालिक के मुताबिक, कार चालक ने कार की चाबी और दस्तावेज उन्हें सौंप दिए हैं और सुबह दोबारा आकर नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। इसी भरोसे के चलते फिलहाल शोरूम मालिक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई है।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed