फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar body of elderly man found on roof with hammer lying nearby family suspects murder

Jalandhar: छत पर मिला खून से लथपथ बुजुर्ग का शव, पास पड़ा था हथौड़ा; परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 16 Jul 2026 12:06 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 12:06 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से मिला हथौड़ा खून से सना नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Jalandhar body of elderly man found on roof with hammer lying nearby family suspects murder
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के गुरु नानक पुरा वेस्ट इलाके में एक घर की छत से 70 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार का शव खून से लथपथ मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और पास एक हथौड़ा भी पड़ा था। 
विज्ञापन




मृतक की बेटी खुशबू ने बताया कि वह सुबह एक रिश्तेदार के शादी समारोह में गई थी। रात को जब वह घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला मिला। छत पर पहुंचने पर उसने अपने पिता को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव के पास हथौड़ा पड़ा होने के बाद उसने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रेम पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से मिला हथौड़ा खून से सना नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed