बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ahead of PM Modi's visit to Punjab, BJP leader Kewal Singh Dhillon claims that development projects worth thousands of crores will be gifted on July 17; targets the Mann government.

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों का दावा, 17 जुलाई को मिलेंगी हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; मान सरकार पर साधा निशाना

Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:46 PM IST
Ahead of PM Modi's visit to Punjab, BJP leader Kewal Singh Dhillon claims that development projects worth thousands of crores will be gifted on July 17; targets the Mann government.
पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पंजाब दौरे की तैयारियों के सिलसिले में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी 17 तारीख को पीएम मोदी पंजाब को हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं, जिसमें चार विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, नई ट्रेनें, हाइवे प्रोजेक्ट और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इस दौरान ढिल्लों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और उन पर केंद्रीय योजनाओं को अपनी बताने तथा जनता का निजी डेटा चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया। पंजाब को मिलने जा रही है वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों की सौगात केवल सिंह ढिल्लों ने प्रेस वार्ता में कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आते हैं, वे राज्य के विकास के लिए कुछ न कुछ बड़ा लेकर आते हैं। इस बार भी वे पंजाब के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों जालंधर, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के आधुनिक रूप का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशनों पर आधुनिक वेटिंग हॉल, मुफ्त वाई-फाई, एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां), अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं बनाई गई हैं ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। जालंधर से चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस, मिलेंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स उन्होंने आगे बताया कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जालंधर से संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा, पंजाब को कई बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स की सौगात मिलेगी। चंडीगढ़ पीजीआई (PGI) में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्ट्स और पंजाब यूनिवर्सिटी में एक अत्याधुनिक मल्टीपर्पज स्टेडियम व स्टूडियो समेत कई विश्वस्तरीय सुविधाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल और राम मंदिर मुद्दे पर तीखा हमला आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शनों और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि जो लोग पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे और सवाल उठा रहे थे, वे आज चुनावों के मद्देनजर हिंदुओं का वोट हासिल करने के लिए ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ वोटों की राजनीति के लिए किया जा रहा है और जनता उनकी इस दोहरी नीति को अच्छी तरह समझती है। पंजाब सरकार पर 'डेटा चोरी' और 'योजनाएं हड़पने' का आरोप ढिल्लों ने पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे वेरिफिकेशन सर्वे पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के विकास और जनकल्याण के लिए 4 लाख 13 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि भेजी है। लेकिन, आम आदमी पार्टी की सरकार इन केंद्रीय योजनाओं का नाम बदलकर इन्हें पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की योजनाएं बताकर झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल कर लोगों का पारिवारिक डेटा इकट्ठा करवाया जा रहा है, जो सीधे तौर पर लोगों की निजता का हनन और डेटा चोरी का मामला है। "पंजाब को केवल नरेंद्र मोदी और भाजपा की जरूरत" पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आज पंजाब की वित्तीय स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। राज्य में गैंगस्टर संस्कृति और नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस नाजुक मोड़ पर पंजाब को केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बचा सकते हैं। आज पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में भाजपा की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmaur: मिश्रवाला पंचायत के उप-प्रधान के खिलाफ डीसी से शिकायत, बैठक में हंगामे और दुर्व्यवहार के लगाए आरोप

15 Jul 2026

Video: यूपी प्रेस क्लब के 'जयहिंद संवाद' में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी नटराज सम्मान से सम्मानित

15 Jul 2026

गोंडा: निमंत्रण में गए युवक का शव सरयू नहर में मिला

15 Jul 2026

अंबेडकरनगर: जलालपुर में यूको बैंक की नई शाखा शुरू, एसडीएम ने किया उद्घाटन

15 Jul 2026

अंबेडकरनगर: पिछड़े वर्ग की 55 फीसदी हिस्सेदारी

15 Jul 2026
विज्ञापन

कालका में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

15 Jul 2026

लुधियाना में डाॅ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा की बाउंडरी का शीशा तोड़ने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

15 Jul 2026
विज्ञापन

भिवानी: सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर संगठन, मंत्री आवास का किया घेराव

15 Jul 2026

जींद में पीएम के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चला जांच अभियान।

15 Jul 2026

Rampur Bushahr: दरकाली में देवता साहिब लक्ष्मी नारायण शालनू के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण

15 Jul 2026

Video: कल्लर पंचायत ग्राम सभा में नशे के खिलाफ बनी विशेष समिति, बाहरी फेरीवालों पर भी सख्ती

15 Jul 2026

आठवें दिन भी नहीं टूटी सरकार की चुप्पी, भड़के सफाई सेवकों ने निकाला रोष मार्च

VIDEO: अस्पताल की OPD में 700 के पार मरीज, फंगल इंफेक्शन के सबसे ज्यादा केस

लुधियाना में किसान संगठनों ने नेशनल रोड पर लगाया जाम

15 Jul 2026

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

चानौत पेयजल विवाद सुलझा: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने टी कनेक्शन का आश्वासन दिया

15 Jul 2026

Video: अंबेडकरनगर में पिछड़े वर्ग की 55 फीसदी हिस्सेदारी, शिक्षा के स्तर में कमी पर जताई चिंता

15 Jul 2026

Jammu: PM स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम के रजिस्ट्रेशन में देरी पर जम्मू में छात्रों का प्रदर्शन

15 Jul 2026

Bandipora: 'मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकते तो हमें चीन-बांग्लादेश भेज दो', बांदीपोरा में छात्रों का फूटा गुस्सा

Samba: सांबा के 12 वर्षीय यगांश का कमाल, अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

15 Jul 2026

Jammu: रियासी में क्रिकेट का रोमांच शुरू, जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में नाइट टूर्नामेंट का आगाज

15 Jul 2026

Jammu: रियासी को जल्द मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, विधायक कुलदीप राज

15 Jul 2026

Jammu: महाराजा हरि सिंह पर टिप्पणी को लेकर रियासी में उबाल, युवा राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन

15 Jul 2026

हैलट में बड़ा हादसा टला: रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग के पैनल बॉक्स में लगी आग, धुएं के गुबार से छाया अंधेरा

15 Jul 2026

Lawrence Bishnoi Extradition: क्या अमेरिका को सौंपा जाएगा लॉरेंस बिश्नोई? जानिए भारत में क्या है कानूनी प्रक्र

हमीरपुर: आईटीआई रैल में साक्षात्कार, 42 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

हिसार के गंगवा गांव में सीवरेज प्लांट के टैंक में जहरीली गैस से मजदूर की मौत, एक गंभीर

15 Jul 2026

कैथल में सजूमा में नहरी पेयजल की संकरी पाइप बदली जाएगी, पेयजल सेवा में सुधार के लिए एस्टीमेट बनेगा

15 Jul 2026

मंत्री मनोज पांडेय बोले- दिव्यांग एवं वृद्ध कार्ड धारक के घर पर कोई नहीं है तो आवास तक पहुंचाया जाएगा राशन

15 Jul 2026

कानपुर: शापित आंगन तक पहुंचा आदर्श व्यापार मंडल, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed