पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Main accused in murder case arrested  at Jalandhar

आदमपुर हत्याकांड: 26 साल के युवक की हत्या, घर में घुसकर मारी थी गोलियां; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 05:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2026 05:50 PM IST
सार

घर में घुसकर आरोपियों ने 10 से 12 राउंड फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतारा था। गोलीबारी से कमरे की दीवारों और सामान को भारी नुकसान पहुंचा। 

विज्ञापन
Main accused in murder case arrested  at Jalandhar
हत्या मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल भी बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों और एसपी  विनीत आहलावत, डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार की निगरानी में की गई। 
विज्ञापन


घर के अंदर गोली मार की थी हत्या 
पुलिस के अनुसार, गांव दरोली कलां निवासी 26 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ बाजा की मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर सभी रास्तों को सील कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि वारदात के समय घर के अंदर पांच लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

मौके से हथियार बरामद 
पुलिस ने मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हरमन, वरुण और आकाश की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
 पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कमरे के अंदर ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल से 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई थी। मौके से बरामद पिस्तौल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 

गोलीबारी के कारण कमरे की दीवारों और सामान को भारी नुकसान पहुंचा। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मृतक दविंदर सिंह उर्फ बाजा एक हार्डकोर अपराधी था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका था। 

प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह निजी रंजिश सामने आई है। फिलहाल थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed