सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minor girl commit suicide in sunam

मैंने जो करना था कर लिया: प्रेमी के वीडियो से सहमी 16 वर्षीय लड़की, बहन के घर फंदा लगाकर दे दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 14 Mar 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

लड़की का अपने चचेरे भाई के साले के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों जल्द निकाह करना चाहते थे। लड़की का परिवार आर्थिक तंगी के कारण तुरंत निकाह करने में असमर्थ था।प्रेमी ने लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने के मकसद से एक वीडियो उसे भेजा जिससे घबराई लड़की ने जान दे दी।

Minor girl commit suicide in sunam
व्यक्ति ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुनाम के गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग प्रवासी लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सरपंच प्रीतम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका बिहार के दरभंगा जिले से संबंधित थी। वह अपनी बहन की देखभाल के लिए पंजाब आई हुई थी, जिसका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि मृतका का अपने चचेरे भाई के साले के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों जल्द निकाह करना चाहते थे। लड़की का परिवार आर्थिक तंगी के कारण तुरंत निकाह करने में असमर्थ था। इसी वजह से परिवार ने उसे कुछ समय के लिए पंजाब भेज दिया था। प्रेमी ने लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने के मकसद से अपनी बांह पर ब्लेड मारकर एक वीडियो उसे भेजा। वीडियो में उसने कहा, "मैंने तो जो करना था कर लिया, अब तुम सोचो क्या करना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के वीडियो और दबाव से आहत होकर लड़की ने खौफनाक कदम उठाया। उसने अपनी बहन को बहाने से गांव की दुकान पर चावल लेने भेज दिया और पीछे से घर का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। जांच अधिकारी थाना चीमा के सहायक थानेदार नेक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed