{"_id":"69bbb7f26aad117f220986f0","slug":"video-rainfall-intensifies-cold-in-jalandhar-markets-lose-their-vibrancy-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बरसात से ठंड बढ़ी, बाजारों से रौनक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बरसात से ठंड बढ़ी, बाजारों से रौनक गायब
जालंधर में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से जहां ठंडक बढ़ गई है, वहीं प्रमुख बाजारों की रौनक भी गायब नजर आई। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। मकसूदां, डीएवी फ्लाईओवर, दाना मंडी, संसारपुर और कैंट एरिया सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। शहर के अंदरूनी भागों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। डीएवी एचएमवी कॉलेज के पास भी लोग बारिश के बीच आते-जाते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने जालंधर के लिए बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 20 मार्च को भी शहर में फुहारों के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। लगातार तीन दिनों से मौसम खराब रहने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 20 मार्च को तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है, जिससे ठंडक का असर आने वाले हफ्ते तक बना रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। फिलहाल शहरवासी ठंडी हवाओं और बारिश के बीच बदलते मौसम का सामना कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।