Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
CASO Operation in Jalandhar's West Constituency: 4 Rounded Up; Heroin and Narcotic Pills Recovered
{"_id":"69bbc44d39e6c6d768051e80","slug":"video-caso-operation-in-jalandhars-west-constituency-4-rounded-up-heroin-and-narcotic-pills-recovered-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के वेस्ट हलके में कासो ऑपरेशन, 4 राउंडअप, हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के वेस्ट हलके में कासो ऑपरेशन, 4 राउंडअप, हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद
जालंधर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत वीरवार को कमिश्नरेट पुलिस ने वेस्ट हलके के संदिग्ध इलाकों में बड़े स्तर पर कासो ऑपरेशन चलाया। भारी पुलिस बल के साथ की गई इस कार्रवाई में कई घरों की तलाशी ली गई और 4 व्यक्तियों को राउंडअप कर उनके कब्जे से नशीली गोलियां व हेरोइन बरामद की गई। एसीपी ने बताया कि भार्गव कैंप सहित कमिश्नरेट एरिया में लगातार दबिश दी जा रही है। अभियान के दौरान एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी विजय कवर पाल, थाना प्रभारियों और विभिन्न थानों की टीमें तैनात रहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाते थे और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। राउंडअप किए गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशा करने वाले युवाओं को सुधार की दिशा में नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जबकि तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। पुलिस के अनुसार, सब-डिविजन में अब तक 303 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 367 लोगों को राउंडअप किया गया है। एसीपी ने बताया कि लोगों का सहयोग लगातार मिल रहा है और सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।