{"_id":"6a0aa9e0050150174c0a46d3","slug":"snatching-attempt-foiled-by-woman-bravery-in-jalandhar-she-confronts-robbers-to-save-her-child-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जालंधर में महिला की बहादुरी से नाकाम हुई स्नैचिंग, बच्चे को बचाने के लिए लुटेरों से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: जालंधर में महिला की बहादुरी से नाकाम हुई स्नैचिंग, बच्चे को बचाने के लिए लुटेरों से भिड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार
पीड़िता प्रिय देवी ने बताया कि वह दुकान से काम खत्म कर अपने बच्चे के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बच्चा व मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
महिला ने किया स्नैचर का सामना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के वार्ड नंबर 84 में थाना मकसूदां से महज 600 मीटर दूरी पर स्नैचिंग की बड़ी वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए नकाबपोश लुटेरों का डटकर सामना किया।
पीड़िता प्रिय देवी ने बताया कि वह दुकान से काम खत्म कर अपने बच्चे के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बच्चा व मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, लेकिन प्रिय देवी ने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी से मुकाबला करते हुए अपने बच्चे की जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाना-1 के प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाबा दादा मल इलाके में हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।