{"_id":"69e76864883b8ee86f0d1c07","slug":"a-powerful-explosion-occurred-at-a-scrap-shop-killing-one-employee-and-injuring-another-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-115388-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कबाड़ की दुकान में जोरदार धमाका, कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कबाड़ की दुकान में जोरदार धमाका, कर्मचारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंट के ड्रम को आग लगाते समय हुआ धमाका
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लाडोवाल के हंबड़ा इलाके में मंगलवार को एक कबाड़ की दुकान में जबरदस्त धमाका हुआ जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में दुकान पर कार्यरत एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी गूंज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने चंदन कुमार (40) को मृत घोषित कर दिया। बाबा फूल पासवान (60) का इलाज जारी है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पाया कि धमाका पेंट के ड्रम में आग लगने से हुआ था। दोनों कर्मचारी ड्रम को साफ करने के लिए कैमिकल डाल रहे थे जिसके बाद अचानक धमाका हो गया। घटना सुबह साढ़े दस बजे की है और सीसीटीवी फुटेज में धमाके का पूरा दृश्य कैद हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कर्मचारी आग में कोई वस्तु डाल रहे थे जिसके बाद विस्फोट हुआ और दोनों कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए।
लाडोवाल थाना के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X