सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Akali Dal punarsurjit Manpreet Ayali Resigns from All Posts

अकाली दल पुनर्सुरजीत में दरार: मनप्रीत अयाली ने सभी पद छोड़े, छह वजहों में खोला असंतोष का पिटारा

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मनप्रीत अयाली ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे दिल्ली से संचालित राजनीतिक दलों में शामिल होने की नहीं सोच सकते।

Akali Dal punarsurjit Manpreet Ayali Resigns from All Posts
मनप्रीत अयाली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब की पंथक राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। 



सोशल मीडिया पर वीडियो और विस्तृत संदेश जारी करते हुए अयाली ने पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया, पुरानी लीडरशिप की भूमिका और पंथक एकजुटता के मुद्दों पर खुलकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अयाली ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर साफ संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे दिल्ली से संचालित राजनीतिक दलों में शामिल होने की नहीं सोच सकते। उन्होंने भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बादल गुट का नाम लेते हुए कहा कि उनका अगला कदम पंथ और सिख बुद्धिजीवियों की भावनाओं के अनुरूप होगा।
विज्ञापन
Trending Videos


अयाली ने अपने इस्तीफे के पीछे छह प्रमुख कारण गिनाते हुए कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमनामे के बाद उन्हें पार्टी सदस्यता अभियान और पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी पद या निजी लाभ की इच्छा के पूरी निष्ठा से की गई, लेकिन बाद में हालात बदल गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस नेतृत्व को अकाल तख्त की ओर से राजनीतिक नेतृत्व का नैतिक अधिकार खोने की बात कही गई थी, वही नेतृत्व पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। इसके कारण पार्टी के पुनर्गठन की पूरी कवायद प्रभावित हुई और संगत, कार्यकर्ताओं व कुछ नेताओं ने भी दूरी बनानी शुरू कर दी।

अयाली ने कहा कि उन्होंने लगातार सुझाव दिया कि पुरानी लीडरशिप कुछ समय के लिए पीछे हटे ताकि नए ढांचे को स्वीकार्यता मिल सके, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। उन्होंने यह भी कहा कि बैठकों में लिए गए फैसलों और बाद में सामने आने वाली खबरों में अंतर दिखा, जिससे असंतोष बढ़ा।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पंथक ताकतों को एक मंच पर लाने के लिए वारिस पंजाब दे सहित अन्य संगठनों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश हुई, लेकिन वहां भी पुरानी लीडरशिप की भूमिका को लेकर सहमति नहीं बन सकी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अयाली का इस्तीफा केवल संगठनात्मक फैसला नहीं बल्कि पंजाब की पंथक राजनीति के भविष्य को लेकर भी बड़ा संकेत माना जा रहा है। खासकर ऐसे समय में, जब अकाली राजनीति पहले से नेतृत्व संकट और जनाधार की चुनौती का सामना कर रही है।

अयाली ने अंत में कहा कि उनका किसी व्यक्ति से निजी मतभेद नहीं है, बल्कि वे केवल पंथ की भावनाओं के अनुरूप निर्णय चाहते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो भी फैसला होगा, वह पंथ और पंजाब के हित में होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed