सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Boat capsizes in Yamuna river in Mathura many devotees from Punjab dead

पंजाब के कई श्रद्धालुओं की मौत: यमुना में नाव पलटी, 30 लोग थे सवार; वृंदावन दर्शन के लिए गया था जत्था

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया।

Boat capsizes in Yamuna river in Mathura many devotees from Punjab dead
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना के जगरांव, मुक्तसर और जालंधर से वृंदावन दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के जत्थे की नाव शुक्रवार को यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे के समय नाव में पंजाब के 30 से अधिक श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की मौत हुई है। 

Trending Videos


जत्था शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे केशीघाट से रवाना हुआ था, लेकिन कुछ ही दूरी पर नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन करीब 100 गोताखोरों के साथ राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचा। सभी गोताखोर श्रद्धालुओं को बचाने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 10 से 12 श्रद्धालुओं को यमुना से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन फिलहाल वे बेहोश हैं। वहीं, 10 श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है। इस हादसे के बाद जगरांव में श्रद्धालुओं के परिवारों के अलावा पूरे इलाके में लोग बेहद चिंतित हैं।

जानकारी के अनुसार, जगरांव के श्री बांके बिहारी क्लब के नेतृत्व में भजन गायक लवी वहिल और यशू बजाज श्रद्धालुओं की दो बसों के साथ वृंदावन की चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार सुबह वृंदावन पहुंचे और श्री बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु यमुना पार स्थित पवित्र मंदिरों के दर्शन के लिए जा नाव में सवार होकर जा रहे थे।  नाव के रवाना होने के कुछ समय बाद ही उसका संतुलन बिगड़ गया और नाव यमुना नदी में पलट गई। 

बताया जा रहा है कि यह हादसा नदी में बह रहे पीपों से नाव के टकराने के कारण हुआ। दरअसल, वहां पीपों का पुल बनाया गया था, लेकिन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण पीपे खोल दिए गए थे। ये पीपे नदी में इधर-उधर तैर रहे थे, जो इस हादसे का कारण बने। 

सीएम मान ने जताया दुख
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मथुरा के पास यमुना नदी में नाव पलटने से हुई इस घटना से बहुत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि कुछ तीर्थयात्रियों की डूबने से मृत्यु हो गई है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं। बाकी विवरण बाद में जारी किया जाएगा। 

लुधियाना और जगरांव में बनाए कंट्रोल रूम

वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में हुई दुर्भाग्यपूर्ण नाव दुर्घटना के संबंध में लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने निवासियों से अफवाहें न फैलाने और दहशत पैदा न करने का आग्रह किया है। क्योंकि लुधियाना जिला प्रशासन के साथ-साथ पंजाब सरकार भी वृंदावन के अधिकारियों के संपर्क में है।

उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता के लिए, जगरांव और जिला मुख्यालय लुधियाना में 24x7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर 01624223226 (एसडीएम जगराओं कार्यालय) और 01612403100 (उपायुक्त कार्यालय लुधियाना) भी स्थापित किए गए हैं। घटना की जानकारी जिला प्रशासन को मिलते ही, अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों सहित विशेष टीमों को वृंदावन भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed