सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP MLA Kulwant Sidhu receives death threat

AAP विधायक को जान से मारने की धमकी: MLA कुलवंत सिद्धू को एक हफ्ते से आ रही कॉल्स, घर के बाहर रेकी

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना के आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दी गई है।

AAP MLA Kulwant Sidhu receives death threat
आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए गैंगस्टरों और आतंकी संगठनों ने अब सत्ताधारी दल के विधायकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला लुधियाना के आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। शनिवार रात विधायक के घर के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी द्वारा रेकी किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


विधायक कुलवंत सिद्धू ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनके पास लगातार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रही हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे, जब विधायक अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी काले शीशों वाली एक आई-20 कार उनके घर के बाहर आकर रुकी। संदिग्धों ने करीब दो मिनट तक घर की पहचान करने की कोशिश की। जैसे ही विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, आरोपी गाड़ी भगाकर फरार हो गए। समर्थकों का शक है कि आरोपी या तो हमले की फिराक में थे या फिर ठिकाने की पुष्टि करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध कार के नंबर और उसमें सवार लोगों का सुराग लगाया जा सके। विधायक के परिवार के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें किसी भी अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर को न उठाने की सख्त हिदायत दी है।

धमकी मिलने के बावजूद विधायक सिद्धू ने बेबाकी से कहा कि वह ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन पर बाबा दीप सिंह जी का आशीर्वाद है और वह जनता की सेवा के मार्ग से पीछे नहीं हटेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed